Saturday 1 February 2020

आलिया भट्ट के बारे में 8 रोचक तथ्य 8 interesting facts about Alia Bhatt

आज आलिया भट्ट को कौन नहीं जानता। जो की मूवी सिनेमा के क्षेत्र में अपनी अच्छी धाक जमा चुकी हैं। Alia Bhutt ने हमेशा अपने चुलबुले अंदाज से अपने फैंस को अपने करीब खींचा है। जिससे उनके सोशल मीडिया पर भी काफी तादात में फोल्लोवेर्स हैं। वे हमेशा हर फिल्म में अपना अंदाज कुछ अलग दिखती हैं। जिससे उनकी मूवीज भी काफी हिट हुई हैं। वे अपने अभिनय और अपनी सुंदरता के चलते बॉलीवुड में अपना अच्छा जादू बिखेरती हैं। उन्हें अभिनय के अलावा चित्रकार के रूप में भी देखा जा सकता है। उन्हें उड़ता पंजाब मूवी से लोकप्रियता भी प्राप्त हुई। तब से लेकर आज तक वे निरंतर अपने फैंस की बढ़ोतरी कर रही हैं। उनके भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में लाखों फैंस हैं। इसी प्रकार के अलिअय भट्ट के 8 रोचक तथ्य हैं, जो निम्न⇓ प्रकार हैं.......



400 अन्य लड़कियों के साथ ऑडिशन दिया




आलिया के सामने जब अपने करियर बनाने की मुश्किल खड़ी हुई तो, उन्होंने यह फैसला अकेले ही लेने का फैसला किया। फिर उन्होंने ' स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में अपना ऑडिशन दिया। जिसमें कॉम्पिटिशन भी बहुत ज्यादा था। क्योंकि वहां 400 से भी ज्यादा लड़कियां ऑडिशन दे रही थीं। लेकिन अपनी कला के बल बुते पर उन्होंने इसे फाइट किया। और वे एक सफल व्यक्तित्व का प्रतीक भी बनी।


From Fat To Fit




आलिया भट्ट पहले काफी मोटी हुआ करती थी। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में वे चुनी तो गयी, लेकिन वह अच्छा अभिनय नहीं कर पाने की वजह से अपना १६ किलो वजन भी काम किया। इसके लिए उन्होंने वर्कआउट का सहारा लिया। जिससे वे पहले से काफी स्लिम नजर आने लगीं।


उनकी पहली फिल्म संघर्ष थी




अगर हम बात करें आलिया भट्ट की पहली फिल्म की, तो वह मूवी 'संघर्ष' थी। बहुत से लोग नहीं जानते हैं इस रोचक तथ्य के बारे में। इस मूवी में आलिया भट्ट ने जूनियर प्रीति जिंटा की भूमिका निभाई थी। जो की काफी हिट हुई थी।

चित्रकार




आलिया भट्ट एक अभिनेत्री होने के साथ साथ एक अच्छी चित्रकार भी हैं। वे सूंदर चारकोल पेंटिंग भी बनती हैं। उन्होंने अपने यादगार लम्हों के रूप में बहुत से चित्र बनाये हैं। जो देखने में मन को काफी भाते भी हैं।

पैशन सिंगर




आलिया अभिनय और पेंटिंग के साथ साथ गाने का भी शौक रखती हैं। उन्होंने यह खुलासा फिल्म 'हाइवे' के प्रमोशन के समय में किया। जिसके चलते उन्हें फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में एक पाश्र्व गायक की भूमिका मिली। जिसमें उन्होंने एक खूबसूरत सा गीत गया। जो कि उनके फैंस द्वारा काफी सराहा गया।

इमरान हाशमी से आलिया भट्ट का रिश्ता




यहां आप सोच रहे होंगे कि, इमरान हाश्मी के साथ आलिया भट्ट का क्या रिश्ता हो सकता है? तो इसके लिए हम आपको बताते हैं। आलिया भट्ट और इमरान हाश्मी आपस में चचेरे भाई बहन हैं। क्योंकि इमरान के पिता और महेश भट्ट आपस में चचेरे भाई हैं। यह एक बड़े ताजुब कि बात है, जो कि मुझे लगता है।

PETA की एक सक्रिय सदस्य




वे हमेशा जानवरों के साथ अच्छा व्यवहार करने को प्रेरित करती हैं। उन्होंने हाल ही में एक जानवरों के लिए विज्ञापन भी दिया है। वे कहती हैं कि, हमें जानवरों को सहारा देना चाहिए। उन्हें कभी भी परेशान नहीं करना चाहिए। इसके लिए उन्होंने ने PETA (People for the Ethical Treatment of Animals) को ज्वाइन भी किया है। इसकी वे एकमात्र सक्रिय मेंबर हैं।

She Wears Men Perfume




हाँ, हम यह जानते हैं कि, आज बहुत सारे Women Perfumes market में आ गए हैं। जो कि एक से बढ़कर एक हैं। लेकिन फिर भी आलिया भट्ट को Men Perfumes ही अच्छे लगते हैं। वे हमेशा Men Perfumes ही इस्तेमाल करती हैं। ऐसा क्यों करती हैं, इसके बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

तो इसमें कोई शक नहीं है, कि वे एक दमदार अभिनेत्री भी हैं। और साथ ही उनमें कुछ न कुछ रोचक तथ्य भी है। जो कि हमने आपके साथ साझा किये हैं। अब आपको इनमे से कौनसे रोचक तथ्य पसंद आये, कृपया कमेंट बॉक्स में अपनी रे जरूर दें।

2 comments: